स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर अमेठी में जश्न
स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर अमेठी में जश्न
यूपी रिपोर्टर मारुफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी।भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने और उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद अमेठी में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ता गौरीगंज स्थित जिला कार्यालय पर एकत्रित हुए और जमकर जश्न मनाया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय परिसर में पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी को मिली नई जिम्मेदारी को पार्टी संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
भाजपा नेताओं का कहना है कि वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्मृति ईरानी को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दिया जाना संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनकी सक्रिय भूमिका से प्रदेश में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी।भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में बेहद खुशी है। उन्होंने इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खुशी का यह माहौल केवल जिला कार्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, बाजारों और मंडलों में भी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी को मिली नई जिम्मेदारी को अमेठी के लिए भी गौरव का विषय बताते हुए पार्टी नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया

Post a Comment