Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

स्वतंत्रता दिवस पर राज्य मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने दी देशवासियों को बधाई, राष्ट्रनिर्माण का दिलाया संकल्प

 स्वतंत्रता दिवस पर राज्य मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने दी देशवासियों को बधाई, राष्ट्रनिर्माण का दिलाया संकल्प



स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राज्य मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने समस्त प्रदेश व देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर उन्होंने तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज को देखकर केवल गर्व की अनुभूति ही नहीं होती, बल्कि देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी गहरा एहसास होता है।

राज्य मंत्री ने अमर बलिदानियों को नमन करते हुए कहा, "स्वतंत्रता हमें आसानी से या विरासत में नहीं मिली है। इसके पीछे देश के अनगिनत वीरों का त्याग, कठिन संघर्ष और अप्रतिम बलिदान शामिल है।" उन्होंने सभी ज्ञात और अज्ञात राष्ट्रनायकों के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनता से अपील की कि वे अपने कर्म, कर्तव्य और निस्वार्थ सेवा भाव से भारत की सतत प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लें।

अपने संदेश में उन्होंने देश की एकता, अखंडता और प्रगति की कामना करते हुए कहा, "हमारा तिरंगा सदैव ऊँचाइयों पर फहराता रहे, देश की एकता और अखंडता अटूट रहे तथा भारत निरंतर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करे—यही इस पावन पर्व पर मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।" उन्होंने अपने संबोधन का समापन 'जय हिंद' के ओजस्वी नारे के साथ किया।

 सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24

कोई टिप्पणी नहीं