Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सातनपुरवा में स्वतंत्रता दिवस का जश्न: ग्राम प्रधान अनिल पांडे ने सचिवालय और विद्यालयों में किया ध्वजारोहण

 सातनपुरवा में स्वतंत्रता दिवस का जश्न: ग्राम प्रधान अनिल पांडे ने सचिवालय और विद्यालयों में किया ध्वजारोहण



सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल 

 ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24 


अमेठी (सिंहपुर)।

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के अवसर पर सिंहपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सातनपुरवा में देशभक्ति का अनूठा और शानदार माहौल देखने को मिला। 80वें स्वतंत्रता दिवस के इस शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत सचिवालय सहित क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण कर आजादी का जश्न बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत सातनपुरवा सचिवालय से हुआ, जहाँ ग्राम प्रधान अनिल पांडे ने सर्वप्रथम विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके तत्पश्चात उपस्थित ग्रामीणों व नन्हे-मुन्ने बच्चों में मिष्ठान का वितरण किया गया।

विभिन्न विद्यालयों में पहुंचे ग्राम प्रधान, फहराया तिरंगा

सचिवालय में ध्वजारोहण के बाद ग्राम प्रधान अनिल पांडे ने क्षेत्र के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में शिरकत की:

श्री रामसुचित साहू ज्ञान मंदिर

पार्वती पब्लिक स्कूल (पूरे रामबली सिंह)

पूर्व माध्यमिक विद्यालय सातनपुरवा

प्राथमिक विद्यालय सातनपुरवा

इन सभी विद्यालयों में ग्राम प्रधान ने पूरी आन-बान और शान के साथ ध्वजारोहण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत और नारे प्रस्तुत किए।

अभिभावकों व बच्चों को किया संबोधित

ध्वजारोहण के उपरांत आयोजित कार्यक्रमों में ग्राम प्रधान अनिल पांडे ने वहां मौजूद छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को नमन करते हुए बच्चों को अनुशासित रहकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

पूरे आयोजन के दौरान "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के गगनभेदी नारों से पूरा सातनपुरवा क्षेत्र गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यालयों में मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, सम्मानित अभिभावकगण एवं भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं