Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

गांव की आबादी में गोबर की खाद व कचरे का घूर लगाने से परेशानी, ग्रामीण ने एसडीएम तिलोई से की शिकायत

 गांव की आबादी में गोबर की खाद व कचरे का घूर लगाने से परेशानी, ग्रामीण ने एसडीएम तिलोई से की शिकायत



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ


जनपद अमेठी की तहसील तिलोई क्षेत्र की ग्राम सभा पन्हौना के गांव पूरे भवानी प्रसाद निवासी विमलेश कुमार तिवारी ने एसडीएम तिलोई को लिखित प्रार्थना पत्र देकर गांव की आबादी में गोबर की खाद एवं कचरा जमा किए जाने की शिकायत की है पीड़ित का आरोप है कि गांव के अंदर आबादी के बीच गोबर की खाद व कचरे का घूर लगाया जा रहा है, जिससे आसपास गंदगी का माहौल बना हुआ है। कचरा और गोबर जमा होने से दुर्गंध फैलने के साथ ही ग्रामीणों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि इससे बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है

विमलेश कुमार तिवारी ने एसडीएम तिलोई से मामले की जांच कराकर आबादी के बीच लगाए गए गोबर की खाद और कचरे के घूर को हटवाने तथा साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है पीड़ित ने प्रशासन से ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

कोई टिप्पणी नहीं