Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

कांग्रेस नेता राम निहाल निषाद का तिलोई में जोरदार स्वागत, मछुआरा समाज ने किया भव्य अभिनंदन

 कांग्रेस नेता राम निहाल निषाद का तिलोई में जोरदार स्वागत, मछुआरा समाज ने किया भव्य अभिनंदन



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


 जनपद अमेठी की तहसील तिलोई क्षेत्र के मोहनगंज में कांग्रेस नेता राम निहाल निषाद के पहुंचने पर मछुआरा समाज के लोगों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राम निहाल निषाद अयोध्या से प्रदेश भ्रमण पर निकले थे। इसी क्रम में अमेठी पहुंचने पर उन्होंने गौरीगंज में अमेठी सांसद श्री किशोरी लाल शर्मा से मुलाकात की। इसके बाद वह तिलोई तहसील क्षेत्र की ओर रवाना हुए राम निहाल निषाद के तिलोई पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में मछुआरा समाज के लोग एवं कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

तिलोई में वीआईपी पार्टी अमेठी के महासचिव एवं 186 अमेठी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राजू कश्यप के द्वारा कांग्रेस नेता राम निहाल निषाद का स्वागत किया गया। इस दौरान राम नरेश, रमेश, ओमप्रकाश कश्यप, रामसुख कश्यप एवं महाबली गौड़ सहित बड़ी संख्या में मछुआरा समाज के लोग एवं स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे स्वागत कार्यक्रम के दौरान राम निहाल निषाद ने मौजूद लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मछुआरा समाज के लोगों के साथ क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। समाज के लोगों ने भी अपनी समस्याओं और विभिन्न मुद्दों को उनके सामने रखा तथा उनके समाधान के लिए आवाज उठाने का आग्रह किया कांग्रेस नेता राम निहाल निषाद ने कहा कि समाज के लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मछुआरा समाज सहित सभी वर्गों के लोगों के साथ लगातार संवाद स्थापित किया जाएगा और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा कि प्रदेश भ्रमण का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आम लोगों से सीधे संवाद करना और जमीनी स्तर की समस्याओं को समझना है। उन्होंने मछुआरा समाज एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि लोगों का स्नेह एवं समर्थन उन्हें समाज के लिए काम करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में मौजूद मछुआरा समाज के लोगों ने कहा कि राम निहाल निषाद के तिलोई पहुंचने से समाज के लोगों में उत्साह है। लोगों ने उम्मीद जताई कि समाज से जुड़े मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाने और जनसमस्याओं को उठाने में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे इस दौरान स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं के बीच सामाजिक मुद्दों, क्षेत्र की समस्याओं तथा जनहित के विभिन्न विषयों को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कांग्रेस नेता के साथ अपने विचार साझा किए और भविष्य में भी समाज के बीच लगातार संवाद बनाए रखने की अपेक्षा जताई।

कोई टिप्पणी नहीं