कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसपी अमेठी ने किया फेरबदल
कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसपी अमेठी ने किया फेरबदल
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
जिला अमेठी से बड़ी खबर शिवाकांत त्रिपाठी को अमेठी,बृजेश कुमार सिंह को मुंशीगंज,गजेंद्र प्रताप सिंह को बाजार शुकुल थाने की मिली जिम्मेदारी।रणजीत सिंह को रामगंज पुलिस चौकी का मिला प्रभार।
वहीं एसओजी प्रभारी अनूप कुमार सिंह को सर्विलांस सेल का मिला अतिरिक्त प्रभार।
अमेठी जनपद में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने देर रात कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
अमेठी पुलिस कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, सर्विलांस प्रभारी बृजेश सिंह को मुंशीगंज थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, मुंशीगंज थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी को अमेठी कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमेठी कोतवाली के प्रभारी श्रीराम पांडेय को अपराध शाखा भेजा गया है।
इसी क्रम में बाजार शुकुल थाना प्रभारी रहे विवेक वर्मा को पुलिस लाइन में अंगुल छाप विभाग का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, गैर जनपद से आए गजेंद्र सिंह को बाजार शुकुल थाने की कमान सौंपी गई है।
इसके अलावा स्वाट प्रभारी अनूप सिंह को सर्विलांस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment