Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

डिजिटल कंप्यूटर सेंटर जगदीशपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

डिजिटल कंप्यूटर सेंटर जगदीशपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


जगदीशपुर, अमेठी। डिजिटल कंप्यूटर सेंटर जगदीशपुर में हर वर्ष की तरह इस बार भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए.एच. इंटर कॉलेज जगदीशपुर के प्रधानाचार्य श्री सिंह राठौर ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सेंटर के डायरेक्टर राहुल कुमार के साथ मॉनिटर नैंसी गुप्ता, चिरंजीवी पांडेय, राहुल कुमार, कानिज, साजिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने देश की आजादी और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंप्यूटर सेंटर की ओर से युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। सेंटर संचालक ने बताया कि डिजिटल युग में आगे बढ़ने के लिए कंप्यूटर का ज्ञान बेहद जरूरी है। सेंटर में विद्यार्थियों को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें बेहतर कंप्यूटर कौशल विकसित करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

डिजिटल कंप्यूटर सेंटर की ओर से बताया गया कि विभिन्न कंप्यूटर कोर्स कराए जाते हैं और कोर्स पूरा करने के बाद रोजगार के अवसरों के लिए भी मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की जाती है।

पता: निकट जायस रोड, रायबरेली रोड, जगदीशपुर, पालपुर, अमेठी।

कोई टिप्पणी नहीं