इन्हौना पुलिस की पहल: जिजौली में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और नागरिकों को किया जागरूक
इन्हौना पुलिस की पहल: जिजौली में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और नागरिकों को किया जागरूक
सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल
ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24
अमेठी (तिलोई)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत इन्हौना थाना पुलिस ने ग्राम सभा जिजौली में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। "सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश" के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस टीम ने सैकड़ों की संख्या में मौजूद नागरिकों और महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
कार्यक्रम के दौरान इन्हौना पुलिस ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा तंत्र और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090 विमेन पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को बिना किसी डर के अपनी शिकायत दर्ज कराने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान पति ललित पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, विवेक मिश्रा, राकेश तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिक और ग्रामवासी मौजूद रहे।
महिला सुरक्षा और जन-जागरूकता की दिशा में इन्हौना थाना पुलिस द्वारा किए गए इस कार्य की ग्रामीणों ने काफी सराहना की।

Post a Comment