ससुराल आए युवक ने नाले में लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस और गोताखोर
ससुराल आए युवक ने नाले में लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस और गोताखोर
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
तिलोई,अमेठी नागपंचमी के दिन तिलोई क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब ससुराल आए एक 35 वर्षीय युवक के नाले में लापता होने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि युवक ससुरालवालों से किसी बात को लेकर नाराज था। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू कराई गई।मामला शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव और मोहनगंज थाना क्षेत्र की शंकरगंज चौकी क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार युवक अहमदाबाद से अपनी ससुराल आया था। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक युवक बीमारी से भी परेशान चल रहा था। इसी दौरान ससुरालीजनों से किसी बात को लेकर उसकी अनबन हो गई।बताया गया कि इसके बाद युवक गांव के किनारे स्थित गोमिया ड्रेन नाले के अरियावा पुल के पास पहुंचा और पानी में लापता हो गया। नाले में पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।घटना की सूचना मिलते ही सीओ, प्रभारी निरीक्षक समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। एनडीआरएफ टीम को भी तलाश अभियान में लगाया गया है। पुलिस और बचाव दल नाले के आसपास लगातार खोजबीन कर रहे हैं।
वहीं, घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय में क्षेत्र की नहरों और नालों में लोगों के लापता होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे ग्रामीणों में भी चिंता बढ़ गई है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक के परिजनों व ससुरालीजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल युवक का पता नहीं चल सका है और उसकी तलाश जारी है।

Post a Comment