Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

एडीजी ने परखी रायबरेली पुलिस की व्यवस्था, साइबर अपराध पर सख्ती के निर्देशमहिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, बच्चों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के निर्देश

 एडीजी ने परखी रायबरेली पुलिस की व्यवस्था, साइबर अपराध पर सख्ती के निर्देशमहिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, बच्चों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के निर्देश


श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला


जिलारायबरेली से बड़ी खबर   जनपद में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की जमीनी व्यवस्थाओं को परखने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन, लखनऊ प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को रायबरेली का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पुष्प कुछ देकर उनका स्वागत किया। एडीजे ने पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के साथ पुलिस लाइन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और महिला थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद एडीजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आगामी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के साथ पीड़ितों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में साइबर अपराध की रोकथाम को विशेष प्राथमिकता दी गई। एडीजी ने साइबर ठगी के मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते हुए आमजन, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनभोगियों को साइबर अपराध के तौर-तरीकों और बचाव के उपायों के प्रति लगातार जागरूक करने पर जोर दिया।

बच्चों की डिजिटल सुरक्षा भी पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल रही। स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों को डिजिटल प्राइवेसी, ऑनलाइन ग्रुप एडमिन की जिम्मेदारी और डिजिटल साक्ष्यों के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए गए, ताकि उन्हें सुरक्षित डिजिटल वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

एडीजी के निर्देशों में साफ संदेश रहा कि अपराध नियंत्रण के साथ तकनीकी दौर में साइबर सुरक्षा और महिला एवं बाल सुरक्षा पर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाना होगा। बैठक में जनपद के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

बताते चलें कि आज पुलिसिंग सिर्फ अपराध होने के बाद कार्रवाई तक सीमित नहीं है। बदलते डिजिटल दौर में साइबर ठगी से बचाव, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई भी उतनी ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। रायबरेली में एडीजी का निरीक्षण इसी बदलती पुलिसिंग की प्राथमिकताओं की ओर महत्वपूर्ण संकेत करता है

कोई टिप्पणी नहीं