Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी में 'जय महाकालेश्वरम कांवरिया संघ' की मोटरसाइकिल यात्रा रवाना, लोधेश्वर महादेव में करेंगे जलाभिषेक

 अमेठी में 'जय महाकालेश्वरम कांवरिया संघ' की मोटरसाइकिल यात्रा रवाना, लोधेश्वर महादेव में करेंगे जलाभिषेक



सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल 

 ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24 


अमेठी। जनपद के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र स्थित गोयन गांव से 'जय महाकालेश्वरम कांवरिया संघ' द्वारा भव्य मोटरसाइकिल कांवर यात्रा का आयोजन किया गया। भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं का यह जत्था डलमऊ गंगा घाट के लिए प्रस्थान 

कांवरिया संघ के श्रद्धालु डलमऊ पहुंचकर मां गंगा का पवित्र जल भरेंगे। वहां से जलाभिषेक के लिए सभी शिवभक्त बाराबंकी स्थित प्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना होंगे, जहां वे भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।


यात्रा के प्रस्थान के समय शासन-प्रशासन के अधिकारी और स्थानीय पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने कांवरियों को शुभकामनाएं देकर तथा हर-हर महादेव के जयघोष के बीच यात्रा को हरी झंडी दिखाकर विदा किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे, ताकि श्रद्धालुओं को मार्ग में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

भक्ति गीतों और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा गया।

कोई टिप्पणी नहीं