संत शिरोमणि श्री रविदास जी की कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष ने किया पूजन-अर्चन
संत शिरोमणि श्री रविदास जी की कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष ने किया पूजन-अर्चन
सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल
ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24
सिंहपुर (अमेठी)। विकासखंड सिंहपुर की ग्राम सभा लौली के मलापुर में संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की पावन जयंती के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन बड़ी धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ किया गया। कलश यात्रा में गांव तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) सिंहपुर के मण्डल अध्यक्ष अनिरुद्ध तिवारी ने अपने प्रिय सहयोगियों व कार्यकर्ताओं के साथ कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूरी निष्ठा के साथ आरती एवं पूजन-अर्चन किया और क्षेत्र की सुख-शांति तथा समृद्धि की कामना की।
अनिरुद्ध तिवारी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने समाज में समानता, आपसी भाईचारे और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, उस पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
भक्ति गीतों और जयकारों के साथ निकली इस कलश यात्रा से पूरा क्षेत्र धर्ममय हो उठा। इस अवसर पर भाजयुमो के कई पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे।

Post a Comment