निघासन में हत्या के मामले में नामित दोषसिद्ध अपराधी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त फावड़ा बरामद
निघासन में हत्या के मामले में नामित दोषसिद्ध अपराधी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त फावड़ा बरामद
निघासन, लखीमपुर खीरी। थाना निघासन पुलिस ने हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना में नामित दोषसिद्ध अपराधी लालता प्रसाद पुत्र स्व. राम भरोसे निवासी ग्राम पुरैना मजरा लुधौरी, थाना निघासन, जनपद खीरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद फावड़ा (आलाकत्ल) भी बरामद किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी निघासन के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह के नेतृत्व में की गई। थाना निघासन पर दिनांक 18 अगस्त 2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 302/2026, धारा 104/352 बीएनएस से संबंधित हत्या की घटना में पुलिस ने नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
विवाद के बाद फावड़े से हमला करने का आरोप
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में 16 अगस्त 2026 को वादिनी श्रीमती मौसमी लोनिया पत्नी रोशनलाल निवासी ग्राम पुरैना, थाना निघासन अपने परिजनों के साथ थाना निघासन पहुंचीं और लिखित प्रार्थना पत्र दिया।
प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि वादिनी के दोषसिद्ध ससुर लालता प्रसाद ने उसे गाली दी। वादिनी द्वारा गाली देने का विरोध किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान लालता प्रसाद ने उसके पति रोशन लाल के सिर पर फावड़े से वार कर दिया।
हमले के बाद रोशन लाल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने अभियुक्त को दबोचा
मामले की गंभीरता को देखते हुए निघासन पुलिस ने नामजद अभियुक्त की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लालता प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसकी निशानदेही/कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया गया है।
हत्या के मामले में अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment