मारपीट और जेवर छीनने के आरोप के बाद हल्का दरोगा पर धमकाने का आरोप, जीनत बानो ने निष्पक्ष जांच की मांग की
मारपीट और जेवर छीनने के आरोप के बाद हल्का दरोगा पर धमकाने का आरोप, जीनत बानो ने निष्पक्ष जांच की मांग की
हैदरगढ़, बाराबंकी। राजा का कोट निवासी जीनत बानो पत्नी मोहम्मद अतीक ने मारपीट, गाली-गलौज और जेवर छीनने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि घटना के दौरान उसके और उसके पति के साथ मारपीट की गई तथा उसके गले का जुगनू, पैर की पायल और नाक का बुंदा भी छीन लिया गया।जीनत बानो का आरोप है कि शिकायत करने के बाद हल्का दरोगा द्वारा उसे बार-बार फोन कर धमकाया और परेशान किया जा रहा है। पीड़िता का दावा है कि उसके पास फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है, जिसे वह जांच के दौरान साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत कर सकती है।पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, फोन रिकॉर्डिंग की जांच की जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़िता ने अपने परिवार की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
अब देखना है कि पीड़िता की शिकायत और कथित रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस-प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
नोट: खबर में लगाए गए आरोप पीड़िता के बयान/शिकायत पर आधारित हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच के बाद होगी। संबंधित पुलिसकर्मी का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment