अमेठी में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा गौरीगंज
अमेठी में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा गौरीगंज
गौरीगंज, अमेठी। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट परिसर गौरीगंज से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह सहित जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
तिरंगा रैली में छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में आमजन ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोगों ने देशभक्ति का संदेश दिया और भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।रैली के माध्यम से लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने आमजन से अभियान को सफल बनाने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखने की अपील की।तिरंगा रैली ने लोगों में राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment