Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

आउटसोर्सिंग के विरोध में वन विभाग के कर्मचारियों ने बांधा काला फीता डीएफओ को सौंपा ज्ञापन, मांगों के समाधान की उठाई आवाज

 आउटसोर्सिंग के विरोध में वन विभाग के कर्मचारियों ने बांधा काला फीता डीएफओ को सौंपा ज्ञापन, मांगों के समाधान की उठाई आवाज




 अमेठी वन विभाग में आउटसोर्सिंग व्यवस्था के विरोध को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी देखने को मिली। बुधवार, 13 अगस्त 2026 को अमेठी वन विभाग के कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ), अमेठी को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की।कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर आउटसोर्सिंग व्यवस्था के विरोध में अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखते हुए उनके समाधान के लिए उचित कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से डीएफओ अमेठी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष विश्वनाथ, जिला महामंत्री सुरेश सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज करा रहे हैं और उम्मीद है कि विभागीय अधिकारी उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द सकारात्मक कार्रवाई करेंगे।

कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन आगे की रणनीति पर विचार करेगा।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं