अमेठी: भारतीय किसान क्रांति यूनियन का सदस्यता अभियान संपन्न, सैकड़ों किसानों ने थामी संगठन की कमान
अमेठी: भारतीय किसान क्रांति यूनियन का सदस्यता अभियान संपन्न, सैकड़ों किसानों ने थामी संगठन की कमान
सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल
ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24
अमेठी। भारतीय किसान क्रांति यूनियन (युवा विंग) के प्रदेश प्रभारी राघवेन्द्र कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में रविवार, 30 अगस्त 2026 को अमेठी के ग्राम पूरे पांडे, मंझगांव में एक भव्य सदस्यता अभियान एवं सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों और ग्रामीणों ने संगठन की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर किसानों के हक की लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ‘बब्लू भैया’ का पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ब्लॉक अध्यक्ष हरिकेश तिवारी तथा श्री जय सिंह प्रधान जी के नेतृत्व में दर्जनों गाड़ियों के काफिले और सैकड़ों किसानों द्वारा भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया।
नई जिम्मेदारियों का हुआ आवंटन, मनोनयन पत्र सौंपे गए
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष हरिकेश तिवारी और अनूप शास्त्री ने संयुक्त रूप से की। संगठन का विस्तार करते हुए और कार्यकर्ताओं के योगदान को सराहते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई व मनोनयन पत्र प्रदान किए गए:
श्री जय सिंह: तहसील प्रभारी, मुसाफिरखाना
कुसुम लता पांडे: ब्लाक महासचिव (महिला प्रकोष्ठ)
छवि नाथ यादव: न्याय पंचायत अध्यक्ष (दकि्खिनगांव क्यार)
दीपक जी एवं राधिका प्रसाद तिवारी: नई संगठनात्मक जिम्मेदारियां
मनोनयन के पश्चात सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व किसान सदस्यों ने पूरी निष्ठा से सदैव किसानों के हक और हूकूक की लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहराया।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
राम प्रसाद शुक्ला (जिला महासचिव)
डॉ. ओम कार नाथ सिंह (ब्लाक संरक्षक)
ननकऊ साहू (ब्लॉक उपाध्यक्ष)
अंकुर शुक्ला (ब्लाक उपाध्यक्ष)
डॉ. सौरभ तिवारी (चिकित्सा प्रकोष्ठ)
इंतजार अहमद
गुलाब ठाकुर (युवा ब्लॉक अध्यक्ष)
पी. के. तिवारी (समाजसेवी)
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसान, स्थानीय ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन को धरातल पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment