Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत स्प्लेंडर सवार गंभीर रूप से घायल

 अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत स्प्लेंडर सवार गंभीर रूप से घायल


श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो प्रमुख शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला


जिला अमेठी से बड़ी खबर शुकुल बाजार के पूरे शुक्लन गांव में पावर हाउस के पास शाम को एक तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर से बुलेट सवार मुइनुद्दीन (45) की मौ*त हो गई। मुइनुद्दीन महोना पूरब के निवासी थे

महोना पूरब निवासी मुइनुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन (45) बाजार से मिठाई लेकर अपने घर लौट रहे थे। मोड़ पर अचानक एक तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो से उनकी बुलेट टकरा गई। उन्हें तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार शुकुल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसी दुर्घटना में एक अन्य स्प्लेंडर बाइक सवार समीर पुत्र शकील, निवासी महोना पश्चिम, भी घायल हो गए। समीर भी बाजार से अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। उनका इलाज सीएचसी बाजार शुकुल में चल रहा है

कोई टिप्पणी नहीं