Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जनपद में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग का संचालन प्रारम्भ

 जनपद में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग का संचालन प्रारम्भ



जिला ब्यूरो मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने बताया कि जनपद में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत निःशुल्क कोचिंग का संचालन प्रारम्भ हो चुका है। इस योजना के तहत संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC), जे०ई०ई० (JEE), नीट (NEET), एनडीए (NDA), सीडीएस (CDS) तथा बैंकिंग और एसएससी (SSC) जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र-छात्राओं को अनुभवी प्रवक्ताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निःशुल्क मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद के ऐसे सभी इच्छुक अभ्यर्थी जो इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, वह मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना निःशुल्क कोचिंग केन्द्र जी०जी०आई०सी० गौरीगंज, बाबू महिपति सिंह महाविद्यालय तिलोई, ए०टी०एस० असैदापुर में निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है तथा योजना से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए मो0नं0-9306431126, 8528688054, 9151935225 पर सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं