Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने राज्यमंत्री से लगाई गुहार, जल्द निर्माण की मांग

 अमेठी: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने राज्यमंत्री से लगाई गुहार, जल्द निर्माण की मांग



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


​ अमेठी जिले के तिलोई विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाली से परेशान ग्रामीणों का सब्र अब टूटने लगा है। बघेलन का पुरवा से तामामऊ, मीरामऊ व अन्य गांवों को बेरारा के रास्ते जोड़ने वाला मार्ग—विशेष रूप से बघेलन का पुरवा से बेरारा तक का हिस्सा—लंबे समय से अत्यंत जर्जर स्थिति में पड़ा हुआ है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है।

​इस समस्या को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरज मौर्य, ज्ञान प्रकाश मौर्य, प्रशांत सिंह, निशांत सिंह और दिलीप साहू,शिव प्रसाद सरोज,विनोद साहू,समेत दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह से सड़क निर्माण की गुहार लगाई है।

​स्कूली बच्चों और बुजुर्गों की बढ़ी मुश्किलें


ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर गुजरते हैं। सड़क की खस्ताहाल स्थिति के कारण आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। विशेषकर बारिश के मौसम में जलभराव होने से स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे गांवों का संपर्क एक-दूसरे से पूरी तरह कटने की नौबत आ जाती है।

​शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद

स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए और जल्द से जल्द इसके स्थायी पक्के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए। ग्रामीणों ने विश्वास जताया है कि जनहित के इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर क्षेत्र के  जनप्रतिनिधि शीघ्र संज्ञान लेकर राहत प्रदान करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं