रक्षाबंधन पर खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान, सिंगाही में खाद्य पदार्थों की जांच
रक्षाबंधन पर खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान, सिंगाही में खाद्य पदार्थों की जांच
श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज
मण्डल संवाददाता चन्दन सोनी
जिले लखीमपुर खीरी
सिंगाही, लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सिंगाही कस्बे में ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ के माध्यम से खाद्य पदार्थों की जांच की।
अभियान के दौरान लोगों को मिलावटी एवं रंगयुक्त खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी गई। खाद्य सुरक्षा टीम ने खास तौर पर मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर दुकानदारों और आम लोगों को जागरूक किया।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि अत्यधिक रंग वाली मिठाइयां न खरीदें और मिठाई खरीदते समय उसकी गुणवत्ता व स्वच्छता पर ध्यान दें। वहीं होटल एवं मिठाई कारोबारियों को भी खाद्य पदार्थ तैयार करते समय मानकों का पालन करने तथा गुणवत्ता वाले दूध से मिठाइयां तैयार कर बिक्री करने की सलाह दी गई। दुकानदारों को तैयार मिठाइयों की गुणवत्ता और स्रोत को लेकर भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान लखनऊ से आए फुरात रिजवी तथा इंस्पेक्टर अनुपम यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी तहसील निघासन ने लोगों को खाद्य पदार्थों में मिलावट से होने वाले नुकसान और सुरक्षित खाद्य पदार्थों के सेवन के बारे में जानकारी दी।
खाद्य सुरक्षा विभाग का यह अभियान त्योहार के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर निगरानी रखने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment