Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

21 अगस्त को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज में रोजगार/अप्रेंटिस मेला आयोजित

 21 अगस्त को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज में रोजगार/अप्रेंटिस मेला आयोजित



अमेठी। युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गौरीगंज, अमेठी परिसर में 21 अगस्त 2026 को रोजगार/अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी संस्थान के प्रधानाचार्य द्वारा दी गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि मेले में आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान किए जाएंगे। रोजगार/अप्रेंटिस मेले में सन वैक्यूम फार्म्स प्रा. लि. अहमदाबाद (गुजरात), ल्यूमैक्स ऑटोपार्ट्स बावल (रेवाड़ी) तथा एफएमआई (केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए) बावल, रेवाड़ी सहित विभिन्न कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र, उनकी दो-दो प्रमाणित छायाप्रतियां, बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो एवं बैंक विवरण के साथ 21 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज, अमेठी परिसर में उपस्थित होकर रोजगार/अप्रेंटिस मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। संस्थान प्रशासन ने अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थियों से मेले में सहभागिता कर रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं