Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

उन्नत बीज उत्पादन एवं एफपीओ सशक्तिकरण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

 उन्नत बीज उत्पादन एवं एफपीओ सशक्तिकरण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित



अमेठी, 12 अगस्त 2026। जनपद में संचालित उन्नत मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू की अध्यक्षता में बीज उत्पादन विषय पर किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही एफपीओ नीति-2020 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति एवं जनपद स्तरीय परियोजना प्रबंधन इकाई की बैठक भी संपन्न हुई। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार ने उपस्थित सभी एफपीओ सदस्यों को शक्ति पोर्टल पर सूचनाओं के नियमित अद्यतन के संबंध में जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने एफपीओ के माध्यम से हाईटेक नर्सरी से पौध तैयार कर खेती करने के लाभों पर प्रकाश डाला। वहीं सहायक निदेशक मत्स्य ने एफपीओ से जुड़े किसानों को तालाब निर्माण एवं पट्टा आवंटन संबंधी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. लाल पंकज सिंह ने एफपीओ से जुड़े किसानों एवं शेयर होल्डर्स को श्रीअन्न (मिलेट्स) उत्पादन एवं इसकी उन्नत तकनीकों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने किसानों को विभिन्न फसलों के गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन की तकनीकी जानकारी भी प्रदान की। मुख्य विकास अधिकारी ने एफपीओ सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाएं, जिससे उत्पादन बढ़ाने के साथ उनकी आय में भी वृद्धि हो सके। उन्होंने एफपीओ को किसानों की आर्थिक सशक्तता का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए इसके प्रभावी संचालन पर बल दिया। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि एफपीओ ‘कान्हाश्याम एग्री हॉर्टी फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी’ को 15 करोड़ रुपये से अधिक का टर्नओवर प्राप्त करने के आधार पर प्रदेश के पांच उत्कृष्ट एफपीओ में चयनित किया गया है। इस उपलब्धि पर जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने संस्था की सराहना की। कार्यक्रम में लगभग 100 किसानों, एफपीओ सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। अंत में उप कृषि निदेशक, अमेठी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं