अमेठी: रास्ते में पानी भरकर आवागमन बाधित करने और घर के सामने गंदगी बहाने का आरोप, बच्चों से मारपीट की भी शिकायत
अमेठी: रास्ते में पानी भरकर आवागमन बाधित करने और घर के सामने गंदगी बहाने का आरोप, बच्चों से मारपीट की भी शिकायत
तिलोई, अमेठी। थाना मोहनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा भिलाई कला निवासी प्रेमा पत्नी स्वर्गीय राम सुमेर ने विपक्षीगण पर रास्ते में टिल्लू पंप से पानी भरकर आवागमन बाधित करने, घर के सामने गंदगी और गंदा पानी बहाने तथा उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मोहनगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़िता के अनुसार, विपक्षीगण द्वारा टिल्लू पंप से पानी निकालकर रास्ते में भर दिया जाता है, जिससे परिवार और ग्रामीणों के आने-जाने में परेशानी होती है। आरोप है कि घर के सामने गंदगी और गंदा पानी बहाए जाने से वातावरण दूषित हो रहा है तथा परिवार में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
प्रेमा का आरोप है कि जब वह रास्ते में पानी भरने और घर के सामने गंदगी बहाने का विरोध करती हैं तो विपक्षीगण उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि दबंगों द्वारा उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है तथा विरोध करने पर धमकी दी जाती है।
पीड़िता ने एक गंभीर आरोप यह भी लगाया है कि उनके बच्चे जब स्कूल जाने के लिए घर से निकलते हैं तो विपक्षी पक्ष के लोगों द्वारा उनके साथ भी मारपीट की जाती है। इससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिजन चिंतित हैं।
पीड़िता ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, रास्ते में पानी भरकर आवागमन बाधित करने और घर के सामने गंदगी बहाने पर रोक लगाने, बच्चों के साथ कथित मारपीट की जांच करने, जमीन पर कब्जे के प्रयास को रोकने तथा गाली-गलौज, मारपीट और धमकी के आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।पीड़िता का कहना है कि वह अपने परिवार और बच्चों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं और पुलिस प्रशासन से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप की उम्मीद है।नोट: खबर पीड़िता द्वारा थाना मोहनगंज में दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। विपक्षी पक्ष का बयान प्राप्त होने पर उसे भी खबर में प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment