Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी में बारिश का कहर: बुधइयापुर भागीपुर में गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबा सामान; बाल-बाल बचा परिवार

 अमेठी में बारिश का कहर: बुधइयापुर भागीपुर में गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबा सामान; बाल-बाल बचा परिवार



सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल 

 ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24 


अमेठी। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरस रही है। विकासखंड भादर के ग्रामसभा बुधइयापुर भागीपुर में बारिश के कारण एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। गनीमत यह रही कि हादसा होने से ठीक पहले परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर निकल आए थे, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, मकान के मलबे में घर का सारा सामान दबने से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से हो रही तेज बारिश की वजह से मकान की दीवारें काफी कमजोर हो गई थीं। पीड़ित मकान मालिक प्रेमकुमार वर्मा ने बताया कि देखते ही देखते कच्चा मकान जमींदोज हो गया। अचानक हुए इस हादसे से घर में रखी पूरी गृहस्थी, अनाज और कपड़े मिट्टी तथा मलबे के नीचे दबकर नष्ट हो गए।

मकान गिर जाने से पीड़ित परिवार के सामने अब सिर छिपाने और रोजमर्रा के गुजर-बसर का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने, प्रभावित स्थल का सर्वे कराने और पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता व राहत सामग्री मुहैया कराने की मांग की है।

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए क्षेत्र के अन्य जर्जर और कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों के बीच भी दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं