नशा मुक्ति का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे एनएसएस स्वयंसेवक, लोगों से की नशा न करने की अपील।
नशा मुक्ति का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे एनएसएस स्वयंसेवक, लोगों से की नशा न करने की अपील।
अमेठी, 02 अगस्त। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के सैटेलाइट केन्द्र, टीकरमाफी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में रविवार को "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान" के अंतर्गत व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों सहित 200 से अधिक लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ शंकर लाल के संयोजन मे नशा मुक्ति शपथ के साथ हुआ। इसके बाद स्वयंसेवकों ने मोईन खान के निर्देशन मे नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक कई जगह प्रस्तुत किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके उपरांत जन-जागरूकता रैली सैटेलाइट केन्द्र परिसर से प्रारंभ होकर टीकरमाफी पुलिस चौकी एवं टीकरमाफी बाजार तक निकाली गई। टीकरमाफ़ी बाजार मे भी नुक्कड़ नाटक कर जागरूकता सन्देश दिए। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति के नारे लगाए तथा आमजन को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर नशा मुक्ति विषयक पोस्टर प्रदर्शनी, जनसंवाद एवं स्वच्छता अभियान भी चलाए गए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर के मित्तल और ओएसडी प्रो. राजशरण शाही के प्रेरणा तथा नशा मुक्त भारत अभियान के संयोजक प्रो. शिल्पी वर्मा, एन एसएस के समन्वयक प्रो. पवन चौरसिया के मार्गदर्शन मे सैटलाइट केंद्र मे इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैटेलाइट केंद्र के निदेशक डॉ. संदीप नायक ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा यदि सकारात्मक दिशा में लगे तो विकसित भारत का सपना शीघ्र साकार हो सकता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शंकर कुमार लाल ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक डॉ. मुरली नायक ने कहा की नशा मुक्ति ही राष्ट्र उन्नति है, वाणिज्य विभाग के डॉ रजनीश कुमार ने युवाओं को नशा से दूर रहने की सलाह दी। कार्यालय सहायक सचिन, रवि सहित विश्वविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य, NSS स्वयंसेवक, पुलिस कर्मी एवं स्थानीय नागरिक भी भाग लिए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प लिया। जबकि इस कार्यक्रम का व्यपाक प्रचार प्रसार हेतु आईटी सेल प्रभारी डॉ. नीरज कुमार ने सहयोग किया।
Up reporter maroof Ahmad Amethi ke sath

Post a Comment