Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

40 साल पुरानी लाइन से जनता त्रस्त धर्मेश कुमार ने XCN को दिया अल्टीमेटम

 40 साल पुरानी लाइन से जनता त्रस्त धर्मेश कुमार ने XCN को दिया अल्टीमेटम   




श्रीन्यूज़ 24 अदिति न्यूज़ से संजीव झांजीकी खास रिपोर्ट



पलिया, लखीमपुर खीरी।सम्पूर्णानगर हाइडल से टाटरगंज तक दौड़ रही बिजली लाइन अब "करंट" नहीं, "करंट का झटका" दे रही है। 40-45 साल पुराने जर्जर तारों से हर दिन फॉल्ट, टूट-फूट और अघोषित कटौती ने किसानों की कमर तोड़ दी है।


इसी गुस्से को लेकर _भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के जिला उपाध्यक्ष धर्मेश कुमार_ ने गुरुवार को पलिया के *XCN* को दोबारा ज्ञापन थमाया और विभाग को साफ शब्दों में चेताया।


"सिंचाई रुकी, फसलें रो रही हैं"

धर्मेश कुमार ने कहा कि इस लाइन पर निर्भर दर्जनों गांवों में ट्यूबवेल समय पर नहीं चल पा रहे। धान और गन्ने की फसल पानी को तरस रही है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर घरों का काम सब बिजली के भरोसे है, पर बिजली खुद ही बे-भरोसा हो गई है।


"बार-बार शिकायत की, पर विभाग सिर्फ आश्वासन दे रहा है। समाधान शून्य है" - धर्मेश कुमार


भाकियू की 3 बड़ी मांग

1. टाटरगंज तक 11 केवी लाइन के सभी जर्जर तार तुरंत बदले जाएं*  

2. ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे निर्बाध बिजली दी जाए  

3. फॉल्ट और ट्रिपिंग रोकने के लिए तकनीकी अपग्रेड तुरंत हो


आखिरी चेतावनी

भाकियू अराजनीतिक ने दो टूक कहा - अगर इस बार भी लापरवाही हुई तो किसान और आम जनता के साथ *XCN कार्यालय पलिया पर बड़ा धरना-प्रदर्शन* किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।


अब गेंद बिजली विभाग के पाले में है...

क्या 40 साल पुरानी "मौत की लाइन" बदलेगी, या धर्मेश कुमार के नेतृत्व में किसान सड़क पर उतरकर हक मांगेंगे?




इलाके की नजरें अब विभाग के अगले कदम पर टिकी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं