जलभराव वाले विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किए निर्देश
जलभराव वाले विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किए निर्देश
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
अमेठी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को विद्यालय परिसर अथवा विद्यालय पहुंच मार्ग पर जलभराव की स्थिति में छात्रों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा गया है कि यदि विद्यालय परिसर अथवा विद्यालय पहुंच मार्ग में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है तो प्रधानाचार्य परिस्थितियों का आकलन करते हुए छात्रों की छुट्टी किए जाने के संबंध में निर्णय ले सकते हैं। हालांकि, ऐसी स्थिति में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की विद्यालय में उपस्थिति अनिवार्य रूप से बनी रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह भी निर्देश दिया है कि किसी जर्जर कक्ष अथवा पानी टपकने वाले कक्ष में कक्षाएं संचालित न की जाएं। साथ ही, अप्रयोज्य भवनों पर लाल रंग से क्रॉस का निशान अंकित कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव किया जा सके।

Post a Comment