Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

गुरूद्वारा सिंह सभा नानक नगरी बजारघाट में नई समिति का गठन, पारदर्शी लेखा-जोखा पेश

 गुरूद्वारा सिंह सभा नानक नगरी बजारघाट में नई समिति का गठन, पारदर्शी लेखा-जोखा पेश



यूपी हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट 


हजारा/पूरनपुर। जनपद पीलीभीत के ट्रांस शारदा क्षेत्र में स्थित गुरूद्वारा सिंह सभा नानक नगरी बजारघाट में 21 अगस्त बीते शुक्रवार को संगत की सर्वसहमति से नई प्रबंधकीय कमेटी की घोषणा की गई। इसके साथ ही विगत वर्षों की भांति आयोजित तीन दिवसीय श्री अखण्ड पाठ साहिब के समापन पर धार्मिक कार्यक्रम में लाउडस्पीकर के जरिए संगत के सम्मुख आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा पारदर्शी रूप से प्रस्तुत किया गया। संगत के सहयोग और सहमति से गुरूद्वारा साहिब की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें अध्यक्ष/प्रधान मेवा सिंह उर्फ मीठ्ठू, सचिव शमशेर सिंह, खजानची गुरमेज सिंह, मुख्य सेवादार मलकीत सिंह, सेवादार मक्खन सिंह, मीडिया प्रभारी गुरूसेठपाल सिंह व समिति सदस्य महेन्द्र सिंह, परमजीत सिंह (पुत्र त्रिलोक सिंह), मुख्यत्यार सिंह, प्रेम कम्बोज, स्वर्ण सिंह, छिन्दर सिंह, जरनैल सिंह, हरचन्द सिंह एवं गुरजन्ट सिंह को सेवादार के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में शारदा नदी के भीषण कटान के कारण सैकड़ों एकड़ जमीन नदी में समा चुकी है। इस प्राकृतिक आपदा के बावजूद स्थानीय संगत की आस्था डिगी नहीं है और विगत कई वर्षों से यहाँ निरंतर तीन दिवसीय श्री अखण्ड पाठ साहिब का आयोजन पूरी श्रद्धा व धूमधाम के साथ किया जाता रहा है। श्री अखण्ड पाठ साहिब की समाप्ति और लंगर छक रही संगत को प्रबंधकीय समिति ने लाउडस्पीकर के माध्यम से संगत द्वारा दिए गए आर्थिक सहयोग एवं अनाज दान की पूरी जानकारी दी। नई समिति ने बताया कि संगतों द्वारा कुल ₹67,041 का आर्थिक सहयोग व दान प्राप्त हुआ था। इसमें से कार्यक्रम व व्यवस्थाओं पर कुल ₹41,800 का खर्च हुआ है। शेष बची ₹25,241 की धनराशि गुरूद्वारा साहिब की कमेटी के कोष में सुरक्षित जमा करा दी गई है। गौरतलब है कि इससे पूर्व की पुरानी कमेटी पर संगत के दान के पैसों में गबन और वित्तीय अनियमितताओं जैसे गंभीर आरोप लग चुके थे, जिससे संगतों में काफी असंतोष था। इसी पृष्ठभूमि में नई गठित कमेटी द्वारा सार्वजनिक रूप से पाई-पाई का पारदर्शी हिसाब-किताब प्रस्तुत करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लाउडस्पीकर के माध्यम से एक-एक रुपये का हिसाब संगत के सामने रखे जाने पर क्षेत्र की संगत ने खुशी जाहिर की है और नई कमेटी की कार्यशैली की जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि इस निष्पक्ष पहल से गुरूद्वारा साहिब की व्यवस्थाओं और प्रबंधकों के प्रति संगत का विश्वास पुनः बहाल और मजबूत हुआ है। कमेटी के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी संगतों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और मिल-जुलकर सेवा कार्य करने का संकल्प लिया। पूरनपुर से चलकर आऐ रागी जत्था समाजसेवा की पूरी टीम नें संगत को गुरुबाणी और सिख इतिहास से जोड़ा। संगत नें गुरुग्रंथ साहिब के आगे नतमस्तक होकर कढाह प्रसाद और लंगर छका।

कोई टिप्पणी नहीं