Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 श्री केशव प्रसाद मौर्य जी का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम 06 सितम्बर को

उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 श्री केशव प्रसाद मौर्य जी का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम 06 सितम्बर को



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी  मा0 उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 श्री केशव प्रसाद मौर्य जी का एक दिवसीय जनपद अमेठी भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 06 सितम्बर 2026 दिन रविवार को होना प्रस्तावित हुआ है। उक्त निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा0 उप मुख्यमंत्री जी 11ः55 बजे जनपद के राजीव गॉधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान जायस, अमेठी पहुॅचेंगे। उसके उपरान्त एस0सी0 बोस हॉस्टल, होमी भाभा एवं विद्यासागर हॉस्टल के उद्घाटन समारोह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। तदोपरान्त पार्टी पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं/मा0 जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। उसके उपरान्त मा0 उप मुख्यमंत्री जी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, तत्पश्चात श्री भागीरथी मौर्य निवर्तमान जिला महामंत्री भाजपा अमेठी के आवास ग्राम मुबारकपुर मुखेतिया पोस्ट हरवंशगंज जाएंगे। तदोपरान्त जनपद की विकासशील/निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे तथा 13ः15 बजे जनपद अमेठी से जनपद प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं