जलभराव से परेशान ग्रामीण खुद कर रहे नाले की सफाई, जेसीबी के बिना समाधान मुश्किल
जलभराव से परेशान ग्रामीण खुद कर रहे नाले की सफाई, जेसीबी के बिना समाधान मुश्किल
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी। तहसील तिलोई अंतर्गत ग्राम सभा रास्तामऊ के गांव राजापुर में बरसात के दौरान नाला बंद होने से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाले में कुछ लोगों द्वारा मिट्टी डालकर उसे बंद कर दिया गया है, जिसके चलते बारिश का पानी गांव में जमा हो रहा है पीड़ित राम सुमिरन ने बताया कि जलभराव की समस्या के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन को पूरी समस्या से अवगत कराया है। इसके बावजूद पर्याप्त कार्रवाई न होने पर राम सुमिरन आज स्वयं फावड़े से नाले की सफाई करने में जुटे हैं राम सुमिरन का कहना है कि नाले में काफी दूर तक मिट्टी भरी हुई है। ग्रामीण अपने स्तर से सफाई का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इतनी अधिक मात्रा और दूरी तक मिट्टी होने के कारण जेसीबी मशीन के बिना नाले की पूरी सफाई करना संभव नहीं है।
जलभराव के कारण करीब 8 से 10 घरों पर गिरने का खतरा बना हुआ है। वहीं स्कूली बच्चों को भी पानी के बीच से होकर आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर जेसीबी भेजकर नाले की सफाई कराई जाए और जलनिकासी बहाल की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

Post a Comment