Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु जिला एवं मंडल स्तरीय ट्रायल 13 सितंबर को

 प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु जिला एवं मंडल स्तरीय ट्रायल 13 सितंबर को


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या के निर्देशानुसार वर्ष 2026-27 में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक/बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए जनपद एवं मंडल स्तर पर चयन/ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद अमेठी के खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 13 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 14 सितंबर 2026 को अयोध्या में आयोजित मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। उपक्रीड़ाधिकारी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक/बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 सितंबर 2026 तक उन्नाव में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयन/ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड की छायाप्रति तथा पासपोर्ट आकार के दो नवीनतम फोटो अनिवार्य रूप से लाने होंगे। बिना आवश्यक अभिलेखों के खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। उपक्रीड़ाधिकारी ने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं खेल प्रशिक्षकों से अनुरोध किया है कि वे अपने विद्यालयों के प्रतिभाशाली बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को अधिक से अधिक संख्या में जिला स्तरीय चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित एवं प्रेषित करें, ताकि जनपद अमेठी का प्रतिनिधित्व प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर ढंग से हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं