Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

खेत में चारा लेने गए ग्रामीण पर तेंदुए का हमला, हाथ-पैर में गंभीर चोटें; गांव में दहशत

 खेत में चारा लेने गए ग्रामीण पर तेंदुए का हमला, हाथ-पैर में गंभीर चोटें; गांव में दहशत



मण्डल चन्दन सोनी 


निघासन, लखीमपुर खीरी। उत्तर वन रेंज क्षेत्र के सहतेपुरवा गांव में शनिवार को खेत में चारा लेने गए एक ग्रामीण पर झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीण के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहीं महिलाओं ने भी शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ मौके से भाग गया।


जानकारी के अनुसार, सहतेपुरवा निवासी चंद्रिका पुत्र प्यारे शनिवार को खेत में चारा लेने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से घबराए चंद्रिका ने शोर मचाते हुए किसी तरह वहां से बच निकलने का प्रयास किया। उनकी आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहीं महिलाओं ने भी शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया।


ग्रामीणों ने घायल चंद्रिका को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। रेंजर मोबीन आरिफ के अनुसार, टीम को मौके पर भेजकर तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए घटनास्थल के पास पिंजरा लगाया गया है। साथ ही ग्रामीणों को खेतों और आसपास के क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


तेंदुए के हमले की घटना के बाद सहतेपुरवा समेत आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं