Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

दिव्यांगजनों के लिए 17 सितंबर को जिला अस्पताल असैदापुर में लगेगा एक दिवसीय चिन्हांकन शिविर

 दिव्यांगजनों के लिए 17 सितंबर को जिला अस्पताल असैदापुर में लगेगा एक दिवसीय चिन्हांकन शिविर



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, अमेठी द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “सेवा दिवस–आशीर्वाद” कार्यक्रम के तहत दिनांक 17 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक जिला अस्पताल असैदापुर, गौरीगंज में एक दिवसीय चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में दिव्यांगजन विभिन्न दिव्यांगजन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ योजनाओं के लिए आवेदन भी कर सकेंगे। इसमें दिव्यांग पेंशन, कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण, शादी-विवाह प्रोत्साहन योजना, दुकान निर्माण/संचालन योजना, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना आदि के लिए आवेदन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही विद्यालय जाने वाली दिव्यांग छात्राओं द्वारा ई-ट्राईसाइकिल के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कमलेश कुमार वर्मा ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर अपना दिव्यांगता चिन्हांकन कराएं तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, एक पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य साथ में लाएं।

कोई टिप्पणी नहीं