प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा 2014 से पहले नहीं मिलता था गरीबों को योजनाओं का लाभ
प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा 2014 से पहले नहीं मिलता था गरीबों को योजनाओं का लाभ
श्री न्यूज़ 24
अयोध्या मंडल ब्यूरो
शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
जिला सुलतानपुर
से बड़ी खबरविकास खंड कुड़वार के अलीगंज बाजार ग्राम पंचायत मनियारी में सोमवार शाम आयोजित जन चौपाल में प्रदेश के खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं सुलतानपुर के जिला प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जन समस्याएं सुनी और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
कार्यक्रम में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी विशेष रूप से मौजूद रहे।
जन चौपाल की शुरुआत प्रभारी मंत्री ने महाबली हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की। ग्राम प्रधान साधना जायसवाल और प्रधान प्रतिनिधि आशीष जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट किया
प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, विद्युत, समाज कल्याण, पशुपालन, वन विभाग, जल जीवन मिशन, पीएम सौर योजना सहित 15 से अधिक विभागों के स्टाल लगाए गए थे।
सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा - 2014 से पहले केंद्र और उससे पहले प्रदेश की सरकारों में योजनाओं का लाभ गिने-चुने लोगों को मिलता था। गरीब, दलित, पिछड़ा योजनाओं से वंचित रह जाता था। जब से मोदी जी और योगी जी की डबल इंजन सरकार आई है, तब से आवास, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि का लाभ सीधे एक-एक गरीब तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जाति-धर्म, ऊंच-नीच से ऊपर उठकर सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इनकी सरकारों ने सिर्फ परिवारवाद और तुष्टिकरण किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रभारी मंत्री ने पात्र लाभार्थियों को सौगात के तौर पर,आयुष्मान कार्ड,स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चेक,व मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के युवाओं को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी विवेक कटियार, डीसी मनरेगा अजीत त्रिपाठी, सीएमओ भरत भूषण सिंह, डीपीओ शरद त्रिपाठी, सीडीपीओ अनिलमा सिंह, सीबीओ सुनील गुप्ता, कृषि विभाग से बृजेश यादव, थानाध्यक्ष बधुआ कला प्रमोद पटेल, चौकी इंचार्ज अलीगंज प्रदीप मिश्रा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े कार्यकर्ता, पदाधिकारी व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे

Post a Comment