Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस

 पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस


चालक-परिचालक समेत 19 यात्री घायल, कई गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर

श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला


जिलाअमेठी के शुकुल बाजार के थाना क्षेत्र से बड़ी खबर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार भोर करीब ढाई बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 56.7 के पास आजमगढ़ से लखनऊ जा रही रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में रोडवेज बस के चालक और परिचालक समेत 19 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी शुकुल बाजार पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर हालत वाले कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है

कोई टिप्पणी नहीं