सम्पूर्णानगर पुलिस की कार्रवाई: 28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पूर्णानगर पुलिस की कार्रवाई: 28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार
श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़ से मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट
सम्पूर्णानगर (खीरी)। पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद खीरी के निर्देश पर वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अपराध की रोकथाम एवं अवैध कच्ची शराब की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सम्पूर्णानगर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (पश्चिमी) खीरी एवं क्षेत्राधिकारी पलिया महोदय के कुशल पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 14 सितंबर 2026 को यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 132/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियुक्त हैदर अली पुत्र अब्दुल गफ्फार, निवासी ग्राम भानुपुरी खजुरिया, थाना सम्पूर्णानगर, जनपद खीरी को एक सफेद प्लास्टिक के गैलन में करीब 18 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
वहीं, मु0अ0सं0 133/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियुक्त सोनू सिंह पुत्र सेवा सिंह, निवासी ग्राम कमलापुरी, थाना सम्पूर्णानगर, जनपद खीरी को एक नीले प्लास्टिक के गैलन में करीब 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
दोनों मामलों में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1-हैदर अली पुत्र अब्दुल गफ्फार, निवासी ग्राम भानुपुरी खजुरिया, थाना सम्पूर्णानगर, जनपद खीरी।
2-सोनू सिंह पुत्र सेवा सिंह, निवासी ग्राम कमलापुरी, थाना सम्पूर्णानगर, जनपद खीरी।
पुलिस टीम:
उ0नि0 संजीत तिवारी, का0 रोहित कुमार सिंह, का0 पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, का0 रामलोटन एवं का0 पवन कुमार, थाना सम्पूर्णानगर, जनपद खीरी।

Post a Comment