भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक ब्लॉक सभागार में सम्पन्न, मिशन 2027 को लेकर दिया जीत का मंत्र
भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक ब्लॉक सभागार में सम्पन्न, मिशन 2027 को लेकर दिया जीत का मंत्र
मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी
निघासन खीरी भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक ब्लॉक सभागार निघासन में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप सभी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। आप सबको संगठित होकर मिशन 2027 को सफल बनाना है। आप सबको केवल कमल का फूल देखना है। उन्होंने संगठन की मजबूती पर विस्तार से जानकारी दी और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव ही पार्टी की असली पूंजी है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।
इस मौके पर निघासन चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य, क्षेत्रीय मंत्री विकास श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष आशू मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री अरविन्द सिंह संजय, जिला उपाध्यक्ष विनोद लोधी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला कार्य समिति सदस्य नागेन्द्र सिंह सेंगर, कनक पाल सिंह राणा, जिला कार्य समिति सदस्य रतीराम लोधी, संजय गिरी, सोबरन लाल चौहान, प्रमोद लोधी, शिशुपाल लोधी, शशिकांत चतुर्वेदी,रामकेश लोधी, सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष व शक्ति केंद्र संयोजक मौजूद रहे।

Post a Comment