Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

307 के वारंटी अभियुक्त पर सिंगाही पुलिस का शिकंजा, गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

 307 के वारंटी अभियुक्त पर सिंगाही पुलिस का शिकंजा, गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय



मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी 


सिंगाही, खीरी। थाना सिंगाही पुलिस ने अपराधियों एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 2017 में दर्ज मुकदमे में न्यायालय से वारंट जारी था।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी निघासन के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष सिंगाही के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 254/2017, धारा 307 IPC से संबंधित वारंटी अभियुक्त छोटन्ने उर्फ जान मोहम्मद पुत्र कल्लू, निवासी वार्ड नंबर 07, मोहल्ला झाला, कस्बा व थाना सिंगाही, जनपद खीरी को गिरफ्तार किया।


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय लखीमपुर खीरी के समक्ष पेश करने के लिए भेजा गया है।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम


- उ0नि0 आशुतोष कुमार सिंह, थाना सिंगाही

- का0 पोपिल बंसला, थाना सिंगाही

कोई टिप्पणी नहीं