Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जायस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा-कारतूस, कारें व हॉकी-डंडा बरामद

 जायस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा-कारतूस, कारें व हॉकी-डंडा बरामद


सुनील चौरसिया (डिप्टी मंडल ब्यूरो, अयोध्या) — श्री न्यूज़ 24

अमेठी। जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जायस पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, हॉकी, डंडा तथा घटना में प्रयुक्त दो लग्जरी कारें (स्विफ्ट और बलेनो) बरामद की गई हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिलोई के नेतृत्व में अंजाम दी गई।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा

पुलिस के अनुसार, थाना जायस में पंजीकृत मु0अ0सं0 143/26 से संबंधित वांछित अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीम प्रयासरत थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों अभियुक्तों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:

  रिजवान अहमद निवासी पूरे फाजिल, थाना जायस, अमेठी।

  मो. असलम निवासी लालपुर, थाना जायस, अमेठी।

  इकरार अहमद निवासी शर्मे, थाना जायस, अमेठी।

  नफीस अहमद निवासी बरौलिया, थाना जायस, अमेठी।

  इमरान निवासी रानीपुर, थाना जायस, अमेठी।

अवैध असलहा, हथियार व वाहन बरामद

तलाशी के दौरान अभियुक्त रिजवान अहमद के कब्जे से एक देश निर्मित तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जबकि मो. असलम के पास से दो अदद जिंदा कारतूस .315 बोर मिले। इसके अलावा, अभियुक्तों के पास मौजूद स्विफ्ट कार की तलाशी लेने पर एक हॉकी और एक डंडा बरामद किया गया। पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त स्विफ्ट और बलेनो दोनों कारों को कब्जे में ले लिया है।

मामले में बढ़ी आर्म्स एक्ट की धारा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में से कुछ का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। अवैध तमंचा और कारतूस बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोत्तरी की गई है। जायस पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजने की तैयारी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं