Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

थाना खीरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: गुमशुदा रामसेवक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया

 थाना खीरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: गुमशुदा रामसेवक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया




श्री न्यूज़ 24,/अदिति न्यूज़ 

रजनीश कुमार जोशी 

संवाददाता खीरी टाउन 



खीरी (उत्तर प्रदेश)

थाना खीरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंजीकृत गुमशुदगी संख्या 30/25 से संबंधित गुमशुदा व्यक्ति रामसेवक (उम्र 45 वर्ष) पुत्र चुन्नूलाल (निवासी ग्राम खमरिया, थाना व जिला खीरी) को सकुशल बरामद कर लिया है।


पुलिस अधीक्षक खीरी, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) और क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना खीरी बृजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। अथक प्रयासों के बाद गुमशुदा रामसेवक को बाल कल्याण सेवा संस्थान, सिंधौली (जनपद सीतापुर) से बरामद कर उनके परिजनों/भाई गुड्डू को सुपुर्द कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं