Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

एनएच-931 चौड़ीकरण परियोजना: प्रतिकर भुगतान हेतु ग्राम डेढ़पसार में 11 सितंबर को लगेगा विशेष शिविर

 एनएच-931 चौड़ीकरण परियोजना: प्रतिकर भुगतान हेतु ग्राम डेढ़पसार में 11 सितंबर को लगेगा विशेष शिविर



प्रभावित भू-स्वामियों से आवश्यक अभिलेखों सहित शिविर में उपस्थित होने की अपील


अमेठी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह ने बताया कि जनपद अमेठी में राष्ट्रीय राजमार्ग-931 (प्रतापगढ़-अमेठी-गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग) के 2-लेन प्लस पेव्ड शोल्डर चौड़ीकरण परियोजना से प्रभावित भू-स्वामियों को प्रतिकर भुगतान की कार्यवाही कार्यालय स्तर पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि तहसील अमेठी क्षेत्र के अंतर्गत परियोजना से प्रभावित 10 ग्रामों में से ग्राम ताला, डेढ़पसार एवं सहजीपुर सहित कई ग्रामों के 50 प्रतिशत से अधिक भू-स्वामियों की भुगतान संबंधी पत्रावलियां कार्यालय में प्राप्त न होने के कारण प्रतिकर भुगतान लंबित है, जिससे परियोजना के निर्माण कार्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण एवं प्रभावित भू-स्वामियों को प्रतिकर राशि का भुगतान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से ग्राम डेढ़पसार में दिनांक 11 सितंबर 2026 को अपराह्न 1:00 बजे विशेष संयुक्त शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में राजस्व विभाग के राजस्व लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार तथा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) परियोजना से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। शिविर में स्वयं अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ज्योति सिंह भी मौजूद रहेंगी। उन्होंने परियोजना से प्रभावित ऐसे सभी भू-स्वामियों से अपील की है, जिन्होंने अभी तक प्रतिकर राशि प्राप्त नहीं की है, कि वे आवश्यक अभिलेखों सहित शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। आवश्यक दस्तावेजों में तीन पासपोर्ट आकार के फोटो, तीन रसीदी टिकट, प्रमाणित अद्यावधिक खतौनी, जोत चकबंदी अभिलेख (पत्र 41 एवं 45), वर्ष 1359 की खसरा-खतौनी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं शपथ-पत्र आदि शामिल हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविर स्थल का चयन कर इसकी सूचना उपलब्ध कराई जाए तथा सभी प्रभावित भू-स्वामियों को समय से सूचित करते हुए शिविर में उपस्थित होने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि प्रतिकर भुगतान की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण किया जा सके और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं