पांच साल से टंकी अधूरी, कब मिलेगा जल जल जीवन मिशन की धीमी रफ्तार पर ग्रामीणों में नाराजगी, निर्माण पूरा न होने से नल के पानी का इंतजार
पांच साल से टंकी अधूरी, कब मिलेगा जल जल जीवन मिशन की धीमी रफ्तार पर ग्रामीणों में नाराजगी, निर्माण पूरा न होने से नल के पानी का इंतजार
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी विकास खंड शाहगढ़ क्षेत्र जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से पानी पहुंचाने का दावा ग्राम सभा जलामा में पांच साल बाद भी अधूरा नजर आ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार योजना शुरू हुए करीब पांच वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन पानी की टंकी का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है और काम अभी भी जारी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य की रफ्तार बेहद धीमी है। उनका कहना है कि जिस योजना से घर-घर पानी पहुंचने की उम्मीद जगी थी, वह वर्षों बाद भी धरातल पर पूरी नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने कार्य में देरी पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से निर्माण की निगरानी कर काम में तेजी लाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण इसी गति से चलता रहा तो उन्हें नल से पानी मिलने के लिए अभी और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। उन्होंने जल्द से जल्द टंकी का निर्माण पूरा कर पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।


Post a Comment