कस्बा खीरी में अकीदत के साथ मनाया गया जश्ने गौसुलवरा
कस्बा खीरी में अकीदत के साथ मनाया गया जश्ने गौसुलवरा
लखीमपुर खीरी।
श्री न्यूज़ 24,/अदिति न्यूज़
रजनीश कुमार जोशी
संवाददाता खीरी टाउन
कस्बा खीरी के मोहल्ला मुगलीटोला स्थित मस्जिद गरीब नवाज के पास जश्ने गौसुलवरा बड़ी अकीदत और शानो-शौकत के साथ मनाया गया।
इस मौके पर उलमा-ए-किराम ने हजरत गौस-ए-आजम शेख अब्दुल कादिर जीलानी (रह.) की जिंदगी और तालीमात पर रोशनी डाली। कहा कि आपने हमेशा अमन, इंसानियत और भाईचारे का पैगाम दिया है।
कार्यक्रम में नात-ए-पाक का भी एहतमाम किया गया, जिसमें अकीदतमंदों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। आखिर में मुल्क में अमनो-अमान और खुशहाली के लिए खुसूसी दुआ की गई।

Post a Comment