अमेठी की श्रेया यादव ने एथलेटिक्स में जीते दो स्वर्ण पदक अब जयपुर में दिखाएंगी दम
अमेठी की श्रेया यादव ने एथलेटिक्स में जीते दो स्वर्ण पदक अब जयपुर में दिखाएंगी दम
बरेली में आयोजित अंडर-23 प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में 100 और 200 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी जनपद अमेठी के विकासखंड शाहगढ़ क्षेत्र के गौरी गांव की बेटी श्रेया यादव ने एथलेटिक्स के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। बरेली में आयोजित अंडर-23 प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में श्रेया ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।श्रेया यादव ने दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ शाहगढ़ क्षेत्र और पूरे अमेठी जनपद में खुशी का माहौल है।श्रेया गौरी गांव निवासी सुरेश यादव की बेटी हैं। ग्रामीण परिवेश से निकलकर खेल के क्षेत्र में हासिल की गई इस उपलब्धि ने क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का संदेश दिया है।जयपुर में ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद श्रेया यादव का चयन जयपुर में होने वाली ऑल इंडिया स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अमेठी और उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
श्रेया की सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को यदि उचित प्रशिक्षण और अवसर मिले तो वे राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकती हैं।
अमेठी की बेटी श्रेया यादव की इस उपलब्धि ने जिले को गौरवान्वित किया है। अब सभी की निगाहें जयपुर में होने वाली ऑल इंडिया प्रतियोगिता पर टिकी हैं।

Post a Comment