Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की समय-सारिणी जारी, निर्धारित तिथियों में पूर्ण करें कार्यवाही

 छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की समय-सारिणी जारी, निर्धारित तिथियों में पूर्ण करें कार्यवाही



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के उन विद्यार्थियों के लिए, जो विभिन्न कारणों से आवेदन प्रक्रिया से वंचित रह गए थे, पोर्टल को पुनः खोले जाने के संबंध में समय-सारिणी जारी की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने की कार्यवाही 1 सितंबर से 7 सितंबर 2026 तक की जाएगी। इसके उपरांत विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध एजेंसियों द्वारा फीस आदि का सत्यापन 2 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। वहीं विद्यार्थियों द्वारा आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया 16 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक संचालित होगी। उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थानों द्वारा अपात्र छात्रों के आवेदन निरस्त करने तथा पात्र छात्रों के आवेदन का ऑनलाइन सत्यापन एवं अग्रसारण 17 सितंबर से 19 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। जनपदीय समिति द्वारा शुद्ध डाटा को लॉक करने की प्रक्रिया 17 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक तथा विभागीय अधिकारी द्वारा डिजिटल हस्ताक्षरित लॉक डाटा के आधार पर पीएफएमएस प्रणाली के माध्यम से छात्रों के आधार सीडेड एवं एनपीसीआई से मैप बैंक खातों में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि 29 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक हस्तांतरित की जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों, प्राचार्यों तथा संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि वे शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराएं, ताकि पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं