Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अलीगंज में घायल बछड़ा दर्द से तड़प रहा, प्रशासन से इलाज की गुहार

 अलीगंज में घायल बछड़ा दर्द से तड़प रहा, प्रशासन से इलाज की गुहार


उदय प्रताप सिंह

श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला


 जिला सुल्तानपुर के अलीगंज से बड़ी खबर गोवंश संरक्षण के तमाम दावों के बीच अलीगंज बाजार में एक बेजुबान की दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। कोटिया रोड स्थित टैक्सी स्टैंड व सब्जी मंडी के आसपास एक गोवंशीय बछड़ा पिछले कई दिनों से घायल अवस्था में भटक रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बछड़े के कान में गंभीर घाव हो गया है जिसमें कीड़े पड़ चुके हैं। घाव से इतनी तेज दुर्गंध आ रही है कि दूर से ही पता चल जाता है। अपार पीड़ा के कारण बछड़ा ठीक से चल भी नहीं पा रहा है और लगातार दर्द में कराह रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अभी तक किसी विभाग ने सुध नहीं ली है। लोगों ने जिला प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग से मांग की है कि बछड़े को जल्द से जल्द पकड़वाकर उसका समुचित इलाज कराया जाए, ताकि इस बेजुबान को कष्ट से मुक्ति मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं