बारिश में गिरा अरमान का कच्चा मकान, चाय की दुकान के सहारे जीवन-यापन
बारिश में गिरा अरमान का कच्चा मकान, चाय की दुकान के सहारे जीवन-यापन
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
जनपद अमेठी की तहसील तिलोई क्षेत्र के ग्राम सभा भीखीपुर में बारिश के चलते पीड़ित अरमान का कच्चा मकान गिर गया, जिससे उनके सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
पीड़ित अरमान ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह किसी तरह एक खोखे में चाय की छोटी सी दुकान चलाकर अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। कच्चा मकान गिर जाने के बाद परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कराकर उन्हें आवास एवं उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि बारिश के मौसम में परिवार को सुरक्षित आश्रय मिल सके।
ग्रामीणों ने भी प्रशासन से गरीब परिवार की स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Post a Comment