Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पिकअप की टक्कर से बंदर की मौत, ग्रामीणों ने किया हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार

 पिकअप की टक्कर से बंदर की मौत, ग्रामीणों ने किया हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


 जनपद अमेठी की तहसील तिलोई के थाना इन्हौना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा फतेहपुर में पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक बंदर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पत्रकार द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया गया और बंदर के शव को सम्मानपूर्वक हटाने की अपील की गई मामले की जानकारी होने के बाद ग्राम प्रधान एवं गांव के लोग मौके पर पहुंचे। 112 पुलिस के सहयोग से ग्रामीणों ने मृत बंदर को सम्मानपूर्वक वहां से हटाकर हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया।

अंतिम संस्कार के दौरान क्षेत्र के काफी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि बेजुबान पशु-पक्षियों के प्रति भी संवेदनशीलता और सम्मान रखना समाज की जिम्मेदारी है ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की कि क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में घायल या मृत होने वाले पशु-पक्षियों के मामलों में समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कोई टिप्पणी नहीं