Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच राजेश सिंह का जनसंवाद, अखिलेश यादव के विचारों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने का लिया संकल्प

 सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच राजेश सिंह का जनसंवाद, अखिलेश यादव के विचारों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने का लिया संकल्प



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


 तिलोई,अमेठी तिलोई विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के संभावित उम्मीदवार राजेश सिंह ने अपने तिलोई विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित  निजी आवास पूरे दूँदी पर सैकड़ों ग्रामीणों और सपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश नेतृत्व से हुई मुलाकात और मिले मार्गदर्शन की जानकारी कार्यकर्ताओं के साथ साझा की।जनसंवाद के दौरान राजेश सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि तिलोई विधानसभा क्षेत्र में किसानों, गरीबों, युवाओं और आम जनता से जुड़ी अनेक समस्याएं हैं। इन समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने, किसानों के हक की आवाज उठाने तथा गरीब और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वह लगातार प्रयास करते रहेंगे।राजेश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता के बीच काम करने का मार्गदर्शन दिया है। इसी दिशा में वह कार्यकर्ताओं और आम लोगों से लगातार संवाद स्थापित कर रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी नेतृत्व का जो भी निर्णय होगा, वह उसका सम्मान करेंगे। यदि पार्टी उन्हें प्रत्याशी बनाती है तो पूरी मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेंगे और यदि किसी अन्य कार्यकर्ता को टिकट मिलता है, तो पार्टी हित में उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे जनसंवाद के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने राजेश सिंह के प्रयासों का समर्थन करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं